पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे से 89 पूजा विशेष ट्रेनें 736 फेरों में चलेंगी, जबकि 65 अन्य ट्रेनें 473 फेरों में प्रमुख नगरों के लिए चलाई जाएंगी. यह विशेष सेवा दो महीने तक जारी रहेगी. पिछले साल की तुलना में इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जहां पिछले वर्ष 4,429 फेरे लगाए गए थे, वहीं इस साल 6,556 फेरे होंगे.

