Deepotsav In Ayodhya: अयोध्या के डीएम चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है. पिछले वर्ष जहां 21 लाख दीपक जलाए गए थे तो इस बार 25 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. 25 लाख दीपक जलाने के लिए राम की पैड़ी के अलावा अन्य स्थानों पर भी प्रज्वलित किए जाएंगे. इस बार लाईटिंग का खास प्रबंध रहेगा.

