Durga Puja 2024: सुल्तानपुर में इस बार ईको फ्रेंडली मां दुर्गा का पंडाल बनाया जा रहा है. यह पूजा पंडाल नारियल और जूट की चटाई से बनाया जा रहा है. कोलकाता और झारखंड से विशेष कारीगर इसको मूर्त रूप देने में लगे हैं. दुर्गा पूजा के दौरान महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा. इसके लिए वाराणसी से विद्वान पंडित को बुलाया गया है.

