ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना तैयार की गई है. इस योजना को लेकर 250 करोड रुपए का बजट पास किया गया है. इस योजना के तहत आने वाले 90 दिनों में शहर के 350 प्रमुख स्थानों पर 2739 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमराें की मदद से ग्रेटर नोएडा के हर कोने पर पुलिस नजर रखेगी.

