Mahakumbh 2025: संगम की धरती पर आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी है. सीएम योगी के निर्देश के मुताबिक महाकुंभ की सभी तैयारियां 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद महाकुंभ की तैयारी को देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी संगम नगरी प्रयागराज आएंगे. डीएम प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का महाकुंभ की तैयारियों को लेकर दौरा दिसंबर माह में प्रस्तावित है.

