Maharajganj News: महाराजगंज जिले के बागापार में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सरिता यादव बच्चों को पढ़ाने के लिए टीएलएम किट और नवाचार का प्रयोग कर रही हैं. उनकी इस पहल से बच्चों को जटिल विषय भी आसानी से समझ में आते हैं और पढ़ाई मनोरंजन के साथ होती है.
