Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कबाड़ी और 2 अन्य लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है, इन लोगों से सरकारी किताबें मिली हैं. ये किताबें स्कूली बच्चों को फ्री में दी जानी थीं, लेकिन ये कबाड़ में बेच दी गईं थीं. इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग और संबंधित स्कूल सवालों के घेरे में आ गया है. इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बांसी ने पल्ला झाड़ लिया है.

