Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा वैसे तो नवरात्रि के 9 दिनों तक होती है, लेकिन यूपी के अमेठी जिले में नवरात्रि के बाद से यानी दशहरे से दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत होती है. खास बात यह है कि यह दुर्गा पूजा पंडाल बेहद खास होते हैं. जिनकी खूबसूरती अपने आप में अनोखी है. यहां पंडालों में धार्मिक के साथ देश भक्ति की भी झलक दिखाई देती है. (आदित्य कृष्ण अमेठी)

