Potato Farming :आलू की कुछ ऐसी चुनिंदा किस्में हैं, जिनसे अच्छी क्वालिटी के चिप्स बनाए जाते हैं. अच्छा दाम मिलने से किसानों का इस ओर रुझान बढ़ा है. यह आलू अगर चिप्स बनाने वाली कंपनियों के मानक पर खरे उतरते हैं तो माल हाथों-हाथ खरीद लिया जाता है. बाजार से बेहतर दाम भी किसानों को मिलता है.

