Karwa Chauth 2024: सनातन धर्म में करवा चौथ के पर्व का विशेष महत्व है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है .इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से पूरे दिन कठिन व्रत रखती हैं. इस बार का करवा चौथ आप के पति की लंबी आयु के साथ उनके तरक्की की राह भी खोलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस करवा चौथ पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं.

