Mulcher Machine: किसानों के लिए पराली और फसल के अवशेषों को निपटाना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है. पहले किसान इन अवशेषों को जलाकर समाप्त कर देते थे, लेकिन इससे मिट्टी की उर्वरता घट जाती है और वायु प्रदूषण बढ़ता है. इसलिए, अब पराली जलाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है . परंतु परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. मल्चर का प्रयोग कर पराली से छुटकारा पाया जा सकता है.

