Indian Railway News: प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने पिछले छह हफ्तों में विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने के लिए 400 से अधिक पुलिस अधिकारियों को जुर्माना जारी किया है. इनमें से कई पुलिस वाले एसी कोच और पेंट्री कारों में यात्रा कर रहे थे, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा हो रही थी. ये पुलिस वाले न तो सीट खाली करत हैं और पकड़े जाने पर रेलवे अफसरों को धमकाते हैं.

