UP News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में करवा चौथ पर एक महिला ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया. पत्नी ने शाम को पति के लिए मैक्रोनी बनाई और प्यार से खिलाई. मैक्रोनी खाते ही पति की हालत बिगड़ने लगी. इसी बीच वह घर छोड़कर फरार हो गई. अस्पताल में पति की मौत हो गई.

