UP Famous Cheapest Glass Market: अगर इस दीपावली पर आप भी अपने घर को खास और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो फिरोजाबाद के सस्ते और सुंदर झूमर आपके घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं. फिरोजाबाद, जो कांच से बने सामान के लिए मशहूर है, वहां के झूमर की मांग इस समय चरम पर है. यहां तैयार किए जा रहे छोटे-छोटे लाइटिंग झूमरों की ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है. इन झूमरों में लाइट्स की फिटिंग भी की जाती है, जिससे दीपावली की रात में घर की चमक और भी खास हो जाती है. इन झूमरों की कीमत महज 300 रुपये से शुरू होती है, और यह पूरे देश में भेजे जा रहे हैं. (रिपोर्टः धीर राजपूत, फिरोजाबाद)

