Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रोफेसर संत शरण मिश्र ने बताया कि घाटों पर लगभग 30 लाख दीपक पहुंच गए हैं. घाट नंबर 1 से लेकर 25 तक वालंटियर दीपक लगाने का कार्य भी कर रहे हैं. हम 29 तारीख तक सभी तैयारी पूरी कर लेंगे. घाटों पर दीपक लगा लिया जाएगा.

