Meerut News: ठंड के मौसम में काफी ऐसे लोग होते हैं, जो कश्मीरी कपड़ों की तलाश करते हैं. क्योंकि कश्मीरी शॉल, कार्डिग, साड़ी, सूट सहित अन्य प्रकार के गर्म कपड़े काफी बेहतर माने जाते हैं. लेकिन दुकानों पर काफी महंगे होते हैं. वहीं कश्मीर जाकर लाने में भी लोगों को दिक्कत होती है. लेकिन ऐसे सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है. वह सभी मेरठ के जीआईसी मैदान में लगी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी में जाकर खरीदारी कर सकते हैं. जहां पर हर तरह के प्रदर्शनी में स्टाल लगे हुए हैं. यही आपको कश्मीर से संबंधित स्टॉल भी दिखाई देंगे. जहां एक से बढ़कर एक हाथों से तैयार किए गए कश्मीर के कपड़े हैं.

