जैसे ही अक्टूबर का महीना ढलने को है, उत्तर प्रदेश के खेतों में धान की कटाई पूरी हो रही है और किसान रबी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं. इस बार किसानों के बीच गेहूं के अलावा एक नई फसल ने खास चर्चा बटोरी है – मक्का. तेजी से बढ़ती मांग और मुनाफे की गारंटी के कारण अब कृषि विशेषज्ञ मक्के को रबी सीजन में भी उगाने की सलाह दे रहे हैं.

