IPS Success Story: एक पति-पत्नी एक साथ आईपीएस बन गए हैं. बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई पति-पत्नी एक साथ आईपीएस बने हों. असल में उन्हें प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से प्रमोट करके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल किया गया है, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में इसकी खूब चर्चा हो रही है. दोनों पति-पत्नी अलग-अलग जगहों पर एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत हैं.

