UP Upchunav : भाजपा ने जहां गाजियाबाद सीट से ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा की ओर से वैश्य उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि सपा ने सामान्य सीट पर एक दलित उम्मीदवार को उतारकर बड़ा दांव खेला है. आगामी चुनावों में गाजियाबाद की जनता इस बार जाति और विकास के बीच अपनी प्राथमिकताओं को लेकर मुखर दिखाई दे रही है.

