Agricultural Machinery On Subsidy: बलिया. कृषि मशीनीकरण पर उप-मिशन (एसएमएएम) किसानों के हित में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. इसके तहत खेती-किसानी में मशीनीकरण (यंत्रों) को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है. सरकार किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए 50 से 80 फीसदी तक सब्सिडी देती है. इसमें महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है. कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए बलिया में आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अनुदान पर यंत्र लेने के लिए किसान 23 अक्टूबर से पहले हरहाल में आवेदन कर लें.

