Maharajganj News: आधार कार्ड आज के समय में एक सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है. लगभग सभी जगह पर इसकी जरूरत पड़ती है और इसी के माध्यम से ही लगभग सभी काम होते हैं. अभी तक आधार कार्ड बनवाने के लिए या उसमें कुछ बदलाव करने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा था. इस समस्या से निजात के लिए अब जिले के दूसरे डाकघर में इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

