Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

गौतम बुद्ध नगर जिले में पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर, किसानों को पराली जलाने से रोकने और वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. किसानों को पराली जलाने के बजाय उसे डीकम्पोज कर खेत में कम्पोस्ट बनाने की सलाह दी जा रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता में सुधार हो सके और पर्यावरण प्रदूषण से बचा जा सके. साथ ही, सेटेलाइट के माध्यम से खेतों की निगरानी की जा रही है ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. अब तक 14 मामले सामने आए हैं, जिन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. (रिपोर्टः सुमित राजपूत/नोएडा)

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *