Maa Vindhyavasini Dham: मां विंध्यवासिनी धाम को जोड़ने वाली चार प्रमुख गलियों पर प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. कॉरिडोर का काम लगभग पूर्ण हो चुका है. शासन से निर्देश के बाद बरतर के पास दो मंजिला तीसरा गेट बनाया जाएगा. नीचे से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे और दूसरे तल पर सुरक्षाकर्मी रहेंगे. (मुकेश पांडेय/मिर्जापुर)

