UP Police Constable Result 2024: लाखों युवा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड अगले कुछ दिनों में यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर देगा. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा अगस्त में हुई थी. यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

