Dialysis Machine in Amethi District Hospital: उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं. जहां जिन चीजों की जरूरत है वहां उससे जुड़ी मशीनें और उपकरण लगाए जा रहे हैं. जिन अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ के बाद भी लैब की सुविधा नहीं है वहां लैब बनाए जा रहे हैं. डायलिसिस के लिए लोगों को दूसरे जिलों और शहरों का चक्कर काटना पड़ता है. कई जिला अस्पतालों में डायलिसिस की मशीनें लगाई जा रही हैं. जहां पहले से डायलिसिस मशीने हैं वहां नई और बेहतरीन सुविधाओं वाली डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं. अमेठी जिला अस्पताल में भी डायलिसिस कई नई हाईटेक मशीन लगाई गई है. इसके लगने से मरीजों को फ्री में डायलिसिस की सुविधा मिलेगी.

