अगर आप किसी बैंक में अपना अकाउंट ओपन करवाने जाते हैं तो बैंक का मैनेजर या फिर कर्मचारी आपको एक फॉर्म देता है. उस फॉर्म में अपना नाम, आधार कार्ड का नंबर और एक फोटो के साथ आपको एक नॉमिनी का नाम भी देना पड़ता है. अक्सर लोग अपने पिता, बेटे या पत्नी का नाम नॉमिनी के तौर पर डालते हैं. लेकिन मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में एक ऐसा अकाउंट ओपन हुआ जिसके नॉमिनी का नाम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल अयोध्या की सबसे पुरानी छावनी तपस्वी जी की छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने खाता खोला है और नॉमिनी का नाम भी दर्ज करवाया है.

