Chitrakoot Janakikund Eye Hospital: बीके जैन ने नेत्र सेवा में अपना भरपूर योगदान दिया है और कई लोगों को आंखों की रोशनी भी प्रदान की है. उनके इस समर्पित कार्य और योगदान के लिए पुणे नेत्र सेवा प्रतिष्ठान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उनको सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार उन्हें पुणे महाराष्ट्र में एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया था.

