PM Praman Scheme: किसानाें को बिना आधार कार्ड के रासायनिक उर्वरकों की खरीदी संभव नहीं हो सकेगी. खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी योजना पीएम प्रणाम योजना संचालित कर रही है. सरकार जैविक खेती से पैदा होने वाले उत्पादों की मार्केटिंग पर जोर देगी. इससे किसानों को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा.

