किसान गन्ने की फसल की बुवाई करते वक्त बेसल डोज में फास्फेटिक खाद का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन फास्फेटिक खाद का बहुत बड़ा हिस्सा जमीन में ही पड़ा रहता है. पौधे महज 15 से 25% ही ग्रहण कर पाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा पीएसबी (Phosphorus Solubilizing Bacteria) नाम का जैविक उत्पाद तैयार किया गया है. जो फॉस्फेटिक उर्वरक को घुलनशील बनाकर पौधों को ग्रहण करने की अवस्था में ले जाते हैं. (रिपोर्टः सिमरनजीत/ शाहजहांपुर)

