Agra Municipal Corporation: आगरा नगर निगम परिसर में संचालित हो रहे “फाइव आर सेंटर” में महिलाओं के समूह द्वारा वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी चीजें बनाई जा रही हैं. यह पहल ना केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. आगरा नगर निगम में पिछले महीने अपने परिसर में “फाइव आर सेंटर” की स्थापना की है.

