महाराजगंज जिले का आशीष अच्छी खासी नौकरी छोड़कर अब समाज सेवा के काम में लगे हैं. अब तक वह लगभग 400 युवाओं की मदद कर चुके हैं. खासकर सेना की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में काम कर रहे हैं. वह खुद पहले सेना की नौकरी कर चुके हैं. भविष्य में ऐसे हजारों युवाओं को तैयार करना चाहते हैं, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं.

