धान की फसल काटने के बाद अब किसान धीरे-धीरे गेहूं की फसल की बुआई करने लगे हैं. गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल दिखाई देने लगा है. नवंबर महीने से लेकर 5 दिसंबर तक गेहूं की बुआई का सही समय है. प्रतिवर्ष किसान अपने खेत से गेहूं की बुवाई कर अधिक से अधिक उत्पादन लेने की कोशिश करते हैं और अच्छे से अच्छा बीज लगाते हैं. लेकिन इस बार सहारनपुर के किसानों के लिए गेंहू की एक नई वैरायटी आई है. (रिपोर्टः अंकुर सैनी/ सहारनपुर)

