Trench Method for Sugarcane Cultivation : जमुनाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के एक्सपर्ट डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन का कहना है कि यदि किसान गन्ने की सही किस्म चुनकर उसकी बुवाई में सही विधि अपनाते हैं, तो उनका उत्पादन 20% तक बढ़ सकता है. डॉ. बिसेन के अनुसार, बुवाई से पहले गन्ने के बीज को ट्राइकोडर्मा से संशोधित करना चाहिए, जिससे फसल को अधिक पैदावार देने में मदद मिलती है.

