Garibo ka Taj Mahal in Bulandshaher: यह अनोखी इमारत बुलंदशहर के डिबाई कस्बे के पास स्थित कसैर कला नामक गांव में है, जिसे एक रिटायर्ड क्लर्क फैजुल हसन कादरी ने अपनी पत्नी बेगम तजुम्मली की याद में बनवाया था. इसे ‘गरीबों का ताजमहल’ भी कहा जाता है. क्योंकि, कादरी साहब ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई इस इमारत को बनाने में लगा दी थी.

