उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की ऐश्वर्या एक सफल महिला उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना रही है. नौकरी पेशा परिवार से रहने के बावजूद ऐश्वर्या उद्यम का काम कर रही हैं. महाराजगंज जिले को उद्यम के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहती है. वर्तमान समय में ऐश्वर्या महानगंज जन कल्याण संस्थान की सचिव है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं.

