नवंबर में गेहूं की बुवाई शुरू हो जाती है, और इस बार समय पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. राजकीय बीज भंडारों पर किसान 50% अनुदान के साथ बीज खरीद सकते हैं. पहले सब्सिडी की राशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती थी, लेकिन अब इसे आसान बनाते हुए बीज खरीद के समय ही अनुदान का लाभ मिलेगा.

