Karva Chauth Love story : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाने से करवा चौथ के दिन अनोखा मामला सामने आया है. करवा चौथ के ही दिन महिला ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रेमी ने महिला के सिर पर सिंदूर डाला. वहीं महिला ने प्रेमी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

