Karhal Upchunav : उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. करहल सीट पर मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदारों के बीच की चुनावी जंग जारी है. बीजेपी ने अनुजेश यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. सपा से तेज प्रताप यादव मैदान में हैं. तेज प्रताप यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भतीजे रणवीर सिंह यादव के पोते हैं. दूसरी ओर अनुजेश यादव मुलायम सिंह यादव के भतीजे और आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के सगे जीजा हैं.

