Kala Namak rice: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड बभनजोत के अलीनगर में किसान जैविक तरीके से काले नमक चावल की खेती कर लाखों की कमाई कर रहे हैं. लोकल 18 से बातचीत में डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जो बॉटनी में पीएचडी करने के बाद हाजी नवाज अली पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं, बताते हैं कि वह जैविक खेती में रुचि रखते हुए काले नमक चावल की खेती भी कर रहे हैं. इस खेती से उन्हें सालाना तीन से चार लाख रुपए का मुनाफा हो रहा है.

