कन्नौज में फूलगोभी और बंदगोभी की खेती करने वाले किसानों पर मौसम की मार के चलते उनकी फसलों में कई तरह के कीटों का प्रकोप होने की संभावना है. जिसमें हानिकारक कीट जैसे हरी सुड़ी, तना भेदक तथा चेपा व काला धब्बा रोग लगना शुरू हो गया है. ऐसे में किसानों को इस वक्त बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. किसान एनपीके 50 किलोग्राम को 15 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे कर दें, काले धब्बे के लिए फफूंदीनाशक का प्रयोग करें. (रिपोर्टः अंजली शर्मा / कन्नौज)

