Dev Diwali 2024: काशी में आज धूमधाम से देव दीपावली मनाई जा रही है. इस दौरान शहर के 84 घाटों, कुंडों पर 17 लाख से अधिक दीप जलाए गए. साथ ही बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की गई. नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर इस दीपोत्सव का शुभारंभ किया.

