Azamgahr Latest News : आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में किराए के कमरे पर 11 लड़के कोचिंग चलाते थे. कोचिंग में एक भी छात्र नजर नहीं आता था. 11 लड़कों ने 190 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. रोजाना की लाखों में कमाई हो रही थी. लग्जरी लाइफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो 35 लाख का सामान रखे थे. पुलिस जब पीछा करते हुए इन लड़कों तक पहुंची तो रईसी की असली वजह सामने आ गई. पुलिस अधिकारी भी कमाई का तरीका जानकर भौंचक रह गए.

