नवंबर माह प्रारंभ होने के बाद गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ किसानों के खेतों में धान की फसल अभी तक कट नहीं पाई है. नवंबर का माह रबी फसल का माह माना जाता है. लखीमपुर जनपद में बड़े पैमाने पर किसान गेहूं की खेती करते हैं और उन्हें लाखों रुपए का फायदा भी होता है

