Potato Farming Tips: आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है. धान की कटाई के साथ रबी सीजन की शुरुआत होती है, जिसमें किसान गेहूं के साथ चना, मटर और सरसों की खेती करते हैं. कुछ किसान आलू की खेती बड़े स्तर पर करते हैं, क्योंकि अक्टूबर माह आलू की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है. आलू की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि इसकी मांग पूरे वर्ष बाजारों में बनी रहती है, और यही कारण है कि आलू महंगे दामों पर बिकता है. (रिपोर्टः सौरभ वर्मा/रायबरेली)

