प्रदेश में तिलहन के क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए सरकार किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है. विशेष रूप से, सरसों की खेती पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि ये फसल कम समय और लागत में अच्छी आय देती है. ये कदम किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं और आर्थिक स्थिरता हासिल कर सकते है.

