Farrukhabad Famous sweets: जब भी बात स्वाद की होती हैं, तो जिले की मिठाई की सुगंध और अनोखी मिठास ही निराली है. यहां की मिठाई फर्रुखाबाद को बाकी शहरों से अलग बनाती है. यहां की मिठाइयों का स्वाद भी लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. जिले में कई तरह की मिठाई मिलती है, लेकिन मिठाइयों की भीड़ में इमरती की एक खास जगह है. यहां मिलने वाली इमरती का तो कोई जवाब ही नहीं है. यहां अमन मिष्ठान भंडार के नाम से एक दुकान है, जो ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. रिपोर्ट- सत्यम कटियार

