Banana Farming Tips: वर्तमान समय में पारंपरिक खेती से हटकर अच्छी कमाई के लिए बहुत सारे किसान बागवानी में फलदार पौधे की अधिक खेती कर रहे हैं. किसानों का रुझान बागवानी के क्षेत्र में काफी बढ़ गया है. फलों में केला की खेती किसानों को रास आ रहा है और कम लागत में अधिक मुनाफा भी कमा रहे हैं. बाजार में केला की डिमांड सालोभर रहती है. केले की खेती कर किसान सालाना मोटी कमाई कर सकते हैं. बाराबंकी जिला के लक्ष्मणुपर गांव निवासी दिलीप वर्मा भी केले की खेती से तगड़ी कमाई कर रहे हैं. (रिपोर्टः संजय यादव/ बाराबंकी)

