Desi Milk Kheer: खीर किसे पसंद नहीं होती. दूध से बना ये मीठा आइटम त्योहारों से लेकर कार्यक्रमों तक की शोभा बढ़ाता है. होटलों में भी खाना-खाने जाओ तो मेन्यू में खीर जरूर होती है. इसे बनाने का तरीका अलग-अलग होता है. इसी क्रम में बहराइच में मिलने वाली खीर की बात ही कुछ और है. ये गैस या इंडक्शन पर नहीं बल्कि मिट्टी की भट्टी पर लकड़ी की धीमी आंच पर घंटो पकाकर बनाई जाती है. इसकी सौंधी खुशबू किसी को भी आकर्षित कर सकती है. (रिपोर्टः बिन्नू/ बहराइच)

