Barabanki News: आज के समय में बाजारों मे गुलाब के फूलो की काफी ज्यादा मांग है. ऐसे में किसान परंपरागत खेती से हटकर इसकी खेती कर सकते हैं. इस समय बाराबंकी के किसान फूलों की खेती कर लाखों रुपए मुनाफा कमा रहे हैं. यह खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है. गुलाब की खेती से किसान 8 से 10 साल तक लगातार मुनाफा कमा सकते हैं. एक पौधे से तकरीबन 2 किलोग्राम फूल मिलते हैं. ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस जैसी तकनीक से अब साल भर इसकी खेती की जा सकती है. रिपोर्ट- संजय यादव

