Gorakhpur University: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि नए ज्ञान के सृजन का भी केंद्र है. पुरस्कार देने का उद्देश्य शोधकर्ताओं को वैश्विक मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वैश्विक अनुसंधान की दौड़ में अग्रणी बन सकें.

